मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 2, 2024 11:23 पूर्वाह्न

printer

डॉ. मोहन यादव ने पुणे, महाराष्ट्र में रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी संस्था के राष्ट्रीय परिचर्चा कार्यक्रम में भाग लिया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर को सच्चे अर्थों में सनातन संस्कृति की ध्वजा को लहराने वाली विदुषी प्रशासक बताया है। महाराष्ट्र के पुणे में कल रामभाऊ म्हालगी प्रबोधिनी संस्था के राष्ट्रीय चर्चा कार्यक्रम में डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पुणे में शिवाजी महाराज की सरिता की धारा के अलग-अलग तट के हिस्से दिखाई देते हैं। इसके साथ ही सिंधिया, होल्कर वंश के शासकों सहित लोक माता के कार्यों का स्मरण सहज ही हो जाता है।

 

पेशवा बाजीराव जी और सिंधिया जी का सहयोग वर्तमान के महाकाल मंदिर उज्जैन के कायम रहने का आधार बना। हमारे शासकों ने उस दौर में महाकाल मंदिर का निर्माण किया, जब बाहरी आक्रामक विभिन्न नगरों को ध्वस्त करने के लिए तैयार बैठे थे। छत्रपति शिवाजी महाराज के साहस और लोकमाता अहिल्या देवी के लोक कल्याणकारी कार्यों का स्मरण आज पूरा राष्ट्र कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अहिल्या बाई की 300वीं जयंती पर मध्यप्रदेश में होने जा रहे कार्यक्रमों की भी जानकारी दी। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला