प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति चुनाव में डॉक्टर पैट्रिक हर्मिने को जीत पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि भारत और सेशेल्स-दोनों हिंद महासागर से जुड़े देश हैं और उनकी आकांक्षाएं तथा ज़रूरतें भी समान हैं। श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉक्टर हर्मिने के कार्यकाल में दोनों देशों के वर्षों पुराने तथा बहुआयामी संबंध और प्रगाढ़ होंगे।
Site Admin | अक्टूबर 12, 2025 2:04 अपराह्न
पीएम मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर डॉ. पैट्रिक हर्मिने को दी बधाई
 
		 
									 
									 
									 
									 
									