विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली में रवांडा की सूचना और संचार प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्री पाउला इंगबीरे के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के बाद डॉ. जितेंद्र ने कहा कि भारत, उभरती प्रौद्योगिकियों, नवाचार पारितंत्र, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जैव प्रौद्योगिकी और परमाणु ऊर्जा सहित अगली पीढ़ी क्षेत्रों में रवांडा के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए तैयार है। उन्होंने अफ्रीका के लिए प्रौद्योगिकी हस्तांतरण कार्यक्रम को लागू करने वाला पहला देश चुने जाने पर रवांडा की सराहना भी की। साथ ही भारत-रवांडा विकास कार्यक्रम की भी प्रशंसा की।
News On AIR | फ़रवरी 21, 2026 10:35 अपराह्न
डॉ. जितेंद्र सिंह और रवांडा मंत्री के बीच द्विपक्षीय बैठक, अगले पीढ़ी क्षेत्रों में सहयोग की संभावना