सितम्बर 3, 2024 7:02 अपराह्न

printer

डॉ. एल मुरुगन ने तमिल शिक्षा के सुधार पर चर्चा के लिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की मुलाकात

 

सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने दिल्ली विश्वविद्यालय में तमिल शिक्षा की बेहतरी पर चर्चा के लिए आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। डॉ. मुरुगन ने उपराष्ट्रपति से दिल्ली विश्वविद्यालय के अंदर तमिल भाषा और साहित्य के लिए एक नया विभाग और अनुसंधान केंद्र बनाने का अनुरोध किया। उन्होंने श्री धनखड़ से अन्य कॉलेजों और विभागों में तमिल शिक्षकों के लिए नए पद सृजित करने का भी आग्रह किया, ताकि देशभर के छात्र इस प्राचीन और शास्त्रीय भाषा का अध्ययन कर सके।