जून 29, 2025 1:46 अपराह्न

printer

डेटा-आधारित आज के इस युग में सांख्यिकी ही शासन का आधार है: केंद्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह 

आज 19वां सांख्यिकी दिवस है। यह दिवस प्रतिवर्ष प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महलानोबिस की स्मृति में मनाया जाता है जो सांख्यिकी और आर्थिक आयोजना के क्षेत्र की एक नामी हस्ती थे। इस वर्ष के सांख्यिकी दिवस का विषय है- राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण के 75 वर्ष। 
 
 
आज इस अवसर पर दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में, सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि डेटा-आधारित आज के इस युग में, सांख्यिकी ही शासन का आधार है। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर बड़े पैमाने पर लगातार सर्वेक्षण करने से देश की सांख्यिकी प्रणाली की दक्षता मजबूत हुई है।
 
 
सांख्यिकी दिवस पर आज स्‍मारक सिक्‍का तथा कुछ अन्‍य महत्‍वपूर्ण प्रकाशन भी जारी किए गए।