अक्टूबर 28, 2024 11:49 पूर्वाह्न

printer

डुमरी विधानसभा सीट पर बेबी देवी और यशोदा देवी का नामांकन

डुमरी विधानसभा सीट से झामुमो की प्रत्याशी और राज्य की महिला एवम बाल विकास मंत्री बेबी देवी नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन के समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित रहेंगे। आज ही आजसू प्रत्याशी के रूप में डुमरी से यशोदा देवी नामांकन दाखिल करेगी।इस मौके पर भाजपा और आजसू के कई बड़े नेता उपस्थित रहेंगे।

इन सीटों पर नामांकन पत्रों की जांच 30 अक्टूबर को होगी तथा एक नवंबर तक नाम वापस लिया जा सकेगा। दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जायेंगे।