डुमरी विधानसभा उपचुनाव का प्रचार आज शाम 5 बजे समाप्त हो गया। अब प्रत्याशी सिर्फ डोर-टू-डोर संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज भाजपा, आजसू ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क और चुनावी सभा कर एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी के पक्ष में जनसमर्थन मांगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की झामुमो नेतृत्व वाली सरकार की नाकामियों को जनता के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि राज्य की महागठबंधन सरकार ने 4 साल में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देकर झारखंड को विकास के मामले में काफी पीछे धकेल दिया है। वहीं सत्तारूढ़ के दलों ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रोड शो निकालकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, हफीजुल हसन, बन्ना गुप्ता, सत्यानंद भोक्ता समेत कई विधायक भी शामिल हुए। इस उपचुनाव में कुल 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। 5 सितंबर को वोट डाले जायेंगे जबकि 8 सितंबर को वोटों की गिनती होगी।
News On AIR | सितम्बर 3, 2023 8:25 अपराह्न | Jharkhand | Ranchi
डुमरी विधानसभा उपचुनाव का प्रचार आज शाम 5 बजे हुआ समाप्त