जून 19, 2024 8:06 अपराह्न

printer

डीवीसी के चैयरमैन एस सुरेश कुमार ने आज कोडरमा थर्मल पावर प्लांट का निरीक्षण किया और डीवीसी अधिकारियों के साथ बैठक की

डीवीसी के चैयरमैन एस सुरेश कुमार ने आज कोडरमा थर्मल पावर प्लांट का निरीक्षण किया और डीवीसी अधिकारियों के साथ बैठक की। फिलहाल कोडरमा थर्मल पावर प्लांट की दो यूनिट से 500-500 मेगावाट और सोलर प्लांट से 6 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। जल्द ही इस प्लांट में 800-800 मेगावाट की दो यूनिट स्थापित की जाएगी। इसके अलावा तिलैया डैम में पानी के ऊपर फ्लोटिंग पावर प्लांट का भी निर्माण किया जाना है, जिसकी क्षमता 600 मेगावाट होगी।

 

इसके अलावा प्लांट के लिए स्थाई ऐश पौंड का भी निर्माण किया जा रहा है। बैठक के दौरान डीवीसी के चैयरमैन ने अधिकारियों को प्लांट के आसपास के गांवो में सौर ऊर्जा आधारित उपकरण लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करने का निर्देश दिया। बाद में मीडिया से बात करते हुए डीवीसी चैयरमैन ने कहा कि आने वाला समय रिनुअल एनर्जी का समय है, जिसे देखते हुए प्लांट में 10 मेगावाट क्षमता वाले सोलर प्लांट का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें फिलहाल 6 मेगावाट बिजली उत्पादित की जा रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला