नागर विमानन महानिदेशालय-डीजीसीए ने आज नई दिल्ली में एयरलाइन ट्रांसपोर्ट पायलट लाइसेंस के लिए इलेक्ट्रॉनिक कार्मिक लाइसेंस-ईपीएल सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महानिदेशालय ने कहा कि ईपीएल पहल सुरक्षित, आधुनिक और भविष्य के लिए तैयार डिजिटल प्रणालियों के माध्यम से भारत के नागरिक उड्डयन नियामक तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इलेक्ट्रॉनिक कार्मिक लाइसेंस एक सुरक्षित डिजिटल लाइसेंस है जिसमें प्रामाणिकता सुनिश्चित करने, छेड़छाड़ को रोकने और वास्तविक समय सत्यापन को सक्षम करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन-सीआईए के अनुरूप सुरक्षा सुविधाएं शामिल हैं।
Site Admin | जनवरी 21, 2026 9:42 अपराह्न
डीजीसीए ने नई दिल्ली में एयरलाइन ट्रांसपोर्ट पायलट लाइसेंस के लिए ईपीएल सेवा का शुभारंभ किया