मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 24, 2025 8:05 अपराह्न

printer

डीएमआरसी 26 जनवरी को सभी लाईनों पर सुबह तीन बजे से अपनी मैट्रो सेवा करेगा शुरू

दिल्‍ली मैट्रो रेल निगम- डीएमआरसी 26 जनवरी को सभी लाईनों पर सुबह तीन बजे से अपनी मैट्रो सेवा शुरू करेगा। डीएमआरसी ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के लिए यात्रियों को कर्तव्‍य पथ पहुंचने में मदद करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। डीएमआरसी के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनें सुबह छह बजे तक तीस मिनट के अंतराल पर चलेंगी जिसके बाद नियमित समय सारिणाी का पालन किया जाएगा। निगम ने यात्रियों को तदनुसार अपनी योजना बनाने और असुविधा से बचने के लिए शुरूआती मैट्रो सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला