दिल्ली मेट्रो रेल निगम- डी.एम.आर.सी ने पुलबंगश में भूमिगत सुरंग का निर्माण किया है। यह सुरंग मैजेंटा लाइन के जनकपुरी पश्चिम और आर. के. आश्रम मार्ग एक्सटेंशन का हिस्सा है। डी.एम.आर.सी के अनुसार सुरंग का निर्माण टनल बोरिंग मशीनों- टी.बी.एम की मदद से बिना किसी रुकावट के एलिवेटेड वायडक्ट के नीचे किया गया। डी.एम.आर.सी ने बताया कि इस जगह पर डाउनलाइन सुरंग का निर्माण कार्य अब पूरा हो गया है।