मार्च 26, 2025 9:37 अपराह्न

printer

डीआरडीओ-नौसेना ने ओडिशा में वर्टिकल-लॉन्च्ड शॉर्ट-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन – डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने आज ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से स्वदेशी रूप से विकसित वर्टिकल-लॉन्च्ड शॉर्ट-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण एक भूमि-आधारित वर्टिकल लॉन्चर से बहुत ही नज़दीकी रेंज और कम ऊँचाई पर एक उच्च गति वाले हवाई लक्ष्य को निशाना साधकर किया गया। इसने मिसाइल प्रणाली की निकट-सीमा-निम्न ऊंचाई क्षमता को स्थापित किया है।