मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 4, 2025 3:07 अपराह्न

printer

डीआरडीओ ने मध्य प्रदेश के श्योपुर परीक्षण स्थल से स्ट्रेटोस्फेरिक एयरशिप प्लेटफॉर्म का पहला सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने कल मध्य प्रदेश के श्योपुर परीक्षण स्थल से स्ट्रेटोस्फेरिक एयरशिप प्लेटफॉर्म का पहला सफल परीक्षण किया। एयरशिप को लगभग 17 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक इंस्ट्रूमेंटल पेलोड के साथ छोड़ा गया। इसे उत्तर प्रदेश के आगरा में हवाई वितरण अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान ने तैयार किया है।

 

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रणाली के पहले सफल परीक्षण के लिए संगठन को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली भारत की पृथ्वी अवलोकन और खुफिया, निगरानी तथा टोही क्षमताओं को कई गुणा बढ़ाएगा।

 

रक्षा मंत्री ने कहा कि इस एयरशिप से भारत स्वदेशी क्षमता वाले दुनिया के चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला