रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन – डीआरडीओ ने ओडिशा तट से दूर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से आज और कल प्रलय मिसाइल के लगातार दो सफल परीक्षण किए हैं। प्रलय ठोस ईंधन से चलने वाली एक स्वदेशी मिसाइल है, जो बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइल की विशेषताओं से लैस हैं। इसे डीआरडीओ ने विकसित किया है, जो उच्च परिशुद्धता के साथ सटीक हमला करने के लिए अत्याधुनिक प्रणालियों और नेविगेशन से संचालित होती है। यह मिसाइल विभिन्न लक्ष्यों पर कई प्रकार के हथियार ले जाने में सक्षम है। परीक्षण के दौरान इस मिसाइल ने अपनी अधिकतम और न्यूनतम मारक क्षमता को प्रदर्शित किया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफल परीक्षणों के लिए डीआरडीओ, सशस्त्र बलों और रक्षा उद्योग जगत की सराहना की है।