फ़रवरी 17, 2026 6:34 अपराह्न

printer

डीआरडीओ के केयर और भारतीय विज्ञान संस्थान ने मिलकर अत्याधुनिक न्यूरोमॉर्फिक मेमोरी ऐरे विकसित किया: डॉ. मलिक कुमार

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के तहत सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स – केयर ने भारतीय विज्ञान संस्‍थान बेंगलुरु के साथ मिलकर अत्‍याधुनिक मॉलिक्यूलर न्यूरोमॉर्फिक मेमोरी ऐरे बनाया है। नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान आकाशवाणी समचार से विशेष बातचीत में केयर के डॉ. मलिक कुमार ने कहा है कि यह ऐरे एनालॉग डोमेन में काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे दिमाग जैसी बहुत कुशल कंप्यूटिंग हो सके। उन्होंने इस परियोजना को दुनिया की प्रथम पहल भी बताया जिसका मकसद इंसानी दिमाग के कंप्यूटेशनल प्रोसेस की नकल करना है।