मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 18, 2024 7:19 अपराह्न

printer

डिण्डौरी में विश्व सिकल सेल दिवस पर कल चन्द्रविजय महाविद्यालय आएँगे उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ विश्व सिकल सेल दिवस कल सुबह 11 बजे शासकीय चन्द्रविजय महाविद्यालय डिण्डौरी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल उपस्थित रहेंगे। सिकलसेल एनीमिया की रोकथाम एवं उपचार के लिये 15 नवम्बर 2021 जनजातीय गौरव दिवस को राज्य हिमोग्लोबिनोपैथी मिशन’ का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। मिशन में अलीराजपुर एवं झाबुआ जिलें में पायलट प्रोजेक्ट के तहत कुल 9 लाख 17 हज़ार जनसंख्या की स्क्रीनिंग की गयी।

 

द्वितीय चरण में प्रधानमंत्री द्वारा 1 जुलाई 2023 को राष्ट्रीय स्तर पर ‘सिकल सेल उन्मूलन मिशन’- 2047 का शुभांरभ शहडोल ज़िले से किया गया। ‘राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन’ में देश के 17 राज्य शामिल हैं। मिशन में प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जिलों के 89 विकासखण्डों में लगभग 1 करोड़ 11 लाख नागरिकों की सिकल सेल स्क्रीनिंग की जानी है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला