फ़रवरी 25, 2026 7:48 पूर्वाह्न

printer

डिजीलॉकर नियमों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने डिजीलॉकर से संबंधित नियमों की समीक्षा और सुधार के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।

मंत्रालय के अनुसार, यह समिति मौजूदा डिजीलॉकर नियमों की जांच करेगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे वर्तमान प्रौद्योगिकी और कानूनी परिवेश के अनुरूप हैं। यह समिति भविष्य की रूपरेखा भी तैयार करेगी, जिसमें एंटिटी लॉकर सेवाओं, व्यापक पारिस्थितिकी तंत्र में भागीदारी और संभावित व्यावसायीकरण की योजनाएं शामिल होंगी।

मंत्रालय के पूर्व सचिव अजय सहनी समिति के अध्यक्ष होंगे। इसमें कानूनी तथा प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे।