मार्च 5, 2026 1:33 अपराह्न

printer

डिजिटल समावेशन के लिए उपकरण और सेवाएँ किफायती बनाने का भारत का आह्वान

भारत ने डिजिटल समावेशन के लिए उपकरणों और सेवाओं के उपयोग में अंतर को कम करने और उनकी किफायती उपलब्‍धता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। स्पेन के बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत के घरेलू विनिर्माण में न केवल विस्तार हुआ है बल्कि मोबाइल डेटा लागत में 97 प्रतिशत की कमी भी आई है। उन्होंने किफायत संबंधी चुनौतियों पर जोर दिया, जो वैश्विक स्तर पर तीन अरब से अधिक लोगों को डिजिटल भागीदारी से वंचित रखती हैं।

 

श्री सिंधिया ने कहा कि भारत की डिजिटल यात्रा यह दर्शाती है कि व्यापकता, नवाचार और स्थिर नीतिगत ढांचा लागत को काफी हद तक कम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ी की सिक्‍स-जी कनेक्टिविटी किफायती, समावेशी और विस्तार योग्य होनी चाहिए। श्री सिंधिया ने उपकरणों की किफायत, नवीन वित्तपोषण मॉडल और स्‍थायी डिजिटल इकोसिस्टम के लिए एक समन्वित, बहु-हितधारक दृष्टिकोण का आह्वान किया।

   

श्री सिंधिया ने कहा कि कनेक्टिविटी को नवाचार, आर्थिक विकास और सामाजिक सशक्तिकरण शक्तिशाली इंजन के रूप में विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला