जुलाई 15, 2024 8:44 अपराह्न

printer

डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारत के जी-20 कार्य बल की अंतिम रिपोर्ट जारी   

 

    भारत के जी-20 शेरपा, अमिताभ कांत ने आज कहा कि देश ने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर – डीपीआई की मदद से नौ वर्षों में जो उपलब्धि हासिल की है जिसे उसके बिना हासिल करने में 50 वर्ष लग जाते। श्री कांत ने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारत के जी-20 कार्य बल की अंतिम रिपोर्ट जारी करने के अवसर पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत डिजिटलीकरण के मामले में बहुत आगे है और रेहड़ी-पटरी वालों से लेकर बड़े शॉपिंग मॉल तक एकीकृत भुगतान प्रणाली-यूपीआई का इस्तेमाल होने से देश में वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा डिजिटल लेनदेन होता है। श्रीकांत ने कोरोना के समय वैक्सीन के लाखों की संख्या में प्रमाण पत्र मोबाइल पर उपलब्ध कराने का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट दुनिया के लिए मार्गदर्शक  का काम करेगी।

    कार्य बल के सह-अध्यक्ष, नंदन नीलेकणी ने इस अवसर पर कहा कि दुनिया भर की सरकारें और व्यवसाय भी यह महसूस कर रहे हैं कि यदि वे सतत विकास और समावेशी विकास जैसे सामाजिक लक्ष्यों को वास्तव में हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए उनके पास डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर होना चाहिए। 

    कार्य बल की स्थापना जनवरी 2023 में भारत के जी-20 अध्यक्षीय एजेंडे को पूरा करने और डीपीआई तथा वित्तीय समावेशन पर प्राथमिकताओं की निगरानी एवं सुविधा के लिए की गई थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला