विश्व स्वास्थ्य संगठन का पारंपरिक चिकित्सा पर दूसरा वैश्विक शिखर सम्मेलन आज नई दिल्ली में सम्पन्न होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर आयुष क्षेत्र के माई आयुष इंटीग्रेटेड सर्विसेज पोर्टल सहित कई महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ करेंगे। श्री मोदी आयुष मार्क का भी अनावरण करेंगे। हमारे संवाददाता ने बाताया कि आयुष मार्क को आयुष उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता के लिए वैश्विक मानक के रूप में तैयार किया गया है।
Site Admin | दिसम्बर 19, 2025 8:36 पूर्वाह्न
डब्ल्यूएचओ का पारंपरिक चिकित्सा पर वैश्विक शिखर सम्मेलन आज होगा सम्पन्न, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समापन समारोह को करेंगे संबोधित