जामताड़ा के समाहरणालय सभा कक्ष में स्वच्छ भारत मिशन के तहत आज उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन की स्थिति और प्रगति को लेकर किए जा रहे कार्यों की गहन समीक्षा की गई। साथ ही आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए गए।
Site Admin | जुलाई 9, 2024 9:18 अपराह्न
ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया