अगस्त 7, 2025 8:23 पूर्वाह्न

printer

ट्राई ने परामर्श जारी कर लोगों को साइबर धोखाधड़ी और वित्तीय घोटालों में हो रही बढ़ोत्तरी के बारे में आगाह किया

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण- ट्राई ने परामर्श जारी किया है और लोगों को साइबर धोखाधड़ी और वित्तीय घोटालों में हो रही बढ़ोत्तरी के बारे में आगाह किया है। ट्राई के अनुसार धोखाधड़ी करने वाले लोग, प्राधिकरण या कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों के रूप में लोगों पर दूरसंचार या वित्तीय उल्लंघनों का झूठा आरोप लगा रहे हैं।

 

इसका एक प्रमुख उदाहरण तथाकथित “डिजिटल गिरफ्तारी” घोटाला है, जिसमें पीड़ितों को धमकी भरे कॉल आते हैं और दावा किया जाता है कि वे आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं और उन पर तत्काल कार्रवाई का खतरा है।

 

ट्राई ने स्पष्ट किया है कि वह फोन कॉल, संदेश या किसी अन्य माध्यम से मोबाइल नंबर डिस्कनेक्ट करने के संबंध में उपभोक्ताओं से कोई संवाद नहीं करता है। ट्राई ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि ऐसे मामलों में उसकी तरफ से किसी भी तीसरे पक्ष को ग्राहकों से संपर्क करने के लिए अधिकृत नहीं किया जाता है।