जनवरी 3, 2025 10:35 पूर्वाह्न

printer

ट्यूनीशिया के सफाक्स प्रांत में जहाज दुर्घटना में मारे गए 27 लोगों के शव बरामद

ट्यूनीशिया के सफाक्स प्रांत में एक जहाज दुर्घटना में मारे गए 27 लोगों के शव बरामद किए हैं। समुद्री गार्ड और नौसेना ने इस दुर्घटना में बिना दस्तावेज़ के यात्रा कर रहे 83 प्रवासियों को भी बचा लिया है। इनमें 17 महिलाएं और सात बच्चे हैं। तलाशी का काम अब भी जारी है। दुर्घटना के समय जहाज भूमध्य सागर से इटली के द्वीप लैम्पेडुसा में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। अवैध प्रवासी अक्सर ट्यूनीशिया के रास्ते यूरोप में प्रवेश करने का प्रयास करते हैं।