मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 25, 2024 11:32 पूर्वाह्न

printer

टोक्यो में आयोजित हुआ निरस्त्रीकरण, अप्रसार और निर्यात नियंत्रण पर भारत-जापान परामर्श का 10वां दौर

निरस्त्रीकरण, अप्रसार और निर्यात नियंत्रण पर भारत-जापान परामर्श का 10वां दौर कल टोक्यो में आयोजित किया गया। दोनों पक्षों ने परमाणु, रासायनिक और जैविक कार्यक्षेत्र, बाहरी अंतरिक्ष सुरक्षा, अप्रसार मुद्दों, पारंपरिक हथियारों और निर्यात नियंत्रण से संबंधित निरस्त्रीकरण और अप्रसार के क्षेत्रों में विकास पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामले) मुआनपुई सैयावी ने किया। जापानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय के निरस्त्रीकरण, अप्रसार और विज्ञान विभाग के महानिदेशक कात्सुरो कितागावा ने किया।