अगस्त 5, 2025 12:05 अपराह्न

printer

टेनिस: नोवाक जोकोविच ने सिनसिनाटी ओपन से अपना नाम वापस लिया

जाने-माने टेनिस खिलाडी नोवाक जोकोविच ने सिनसिनाटी ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। आयोजकों के अनुसार, जुलाई में विंबलडन के सेमीफाइनल में हार के बाद जोकोविच पहली बार किसी टूर्नामेंट में खेलने वाले थे। उन्होंने गैर-चिकित्सीय कारणों का हवाला देते हुए नाम वापस लिया है। जोकोविच अब यूएस में खेलेंगे। इस प्रतियोगिता में मुख्य ड्रॉ मुकाबले 24 अगस्‍त से शुरू होंगें।