टेंडर कमीशन घोटाला मामले में ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व सचिव मनीष रंजन से प्रवर्तन निदेशालय-ईडी आज पूछताछ करेगा। ईडी ने मनीष रंजन को इससे पहले पूछताछ के लिए समन कर 24 मई को बुलाया था लेकिन वे नहीं गए थे। उन्होंने ईडी को पत्र भेजकर आग्रह किया था कि पूछताछ के लिए उन्हें समय दिया जाए लेकिन ईडी ने अगले ही दिन उन्हें समन कर 28 मई को फिर पूछताछ के लिए बुलाया। इससे पहले कल ईडी ने मंत्री आलमगीर आलम की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उन्हें पीएमएलए की विशेष कोर्ट में प्रस्तुत किया और रिमांड बढ़ाने का आग्रह किया। ईडी की आग्रह पर पीएमएलए की विशेष कोर्ट में आलमगीर आलम से तीन दिन और पूछताछ करने की स्वीकृति प्रदान की है। अगर आज मनीष रंजन पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचते हैं तो आलमगीर आलम के साथ उनसे पूछताछ की जा सकती है।
Site Admin | मई 28, 2024 6:52 अपराह्न
टेंडर कमीशन घोटाला मामले में ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व सचिव मनीष रंजन से ईडी आज पूछताछ करेगा