मई 24, 2024 2:52 अपराह्न

printer

टेंडर कमीशन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए तलब किए गए आईएएस अधिकारी मनीष रंजन ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए

टेंडर कमीशन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए तलब किए गए आईएएस अधिकारी मनीष रंजन आज ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने राजस्व विभाग के एक कर्मचारी के हाथ चिट्ठी भेजकर ईडी दफ्तर नहीं आने की वजह बताई है। गौरतलब है कि ईडी ने उन्हें समन भेजकर आज पूछताछ के क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने को कहा था। इस मामले में ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम उनके निजी सचिव संजीव लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम को ईडी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी। श्री आलम को फिलहाल ईडी रिमांड पर लेकर  पूछताछ कर रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला