राज्यसभा ने भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप का खिताब जीतने पर बधाई दी है। राज्यसभा अध्यक्ष सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा कि इस जीत से भारत ने अपना तीसरा टी-20 विश्व कप खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में टीम के शानदार प्रदर्शन ने देश भर के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को गौरवान्वित किया है।
इससे पहले, सुबह 11 बजे सदन की बैठक शुरू होने पर, सदन ने हाल ही में दिवंगत हुए अपने पूर्व सदस्यों मुकुल रॉय, डॉ. जनार्दन वाघमारे और एच. के. दुआ को श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन के सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं के सम्मान में कुछ देर मौन भी रखा।