मार्च 7, 2026 1:58 अपराह्न

printer

टी-20 विश्वकप फाइनल को देखते हुए, रेलवे अहमदाबाद के लिए चलाएगा विशेष रेलगाड़ियां

टी-20 विश्वकप फाइनल को देखते हुए, रेलवे ने अहमदाबाद के लिए विशेष रेलगाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे ने यह फैसला हवाई किराए में बढ़ोत्तरी और टिकट न मिलने को देखते हुए लिया है।

रेलवे के अनुसार, नई दिल्ली से आज रात पौने बारह बजे एक विशेष रेलगाड़ी चलाई जाएगी जो कल दोपहर ढ़ाई बजे साबरमती पहुंचेगी। यह रेलगाड़ी दिल्ली कैंट, गुरुग्राम और जयपुर में रुकेगी।

टी-20 विश्वकप का फाइनल कल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला