आईसीसी पुरुष टी-20 क्रिकेट विश्व कप में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्ट इंडीज का मुकाबला नेपाल से होगा। यह मैच सुबह 11 बजे से खेला जाएगा। एक अन्य मुकाबले में अमरीका का सामना चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में नामीबिया से दोपहर 3 बजे से होगा।
कल रात अहमदाबाद में ग्रुप डी के एक मैच में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने एडन मार्कराम की 44 गेंदों पर नाबाद 86 रनों की पारी की बदौलत 17.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। चार विकेट लेने वाले मार्को जानसेन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।