मार्च 8, 2026 2:42 अपराह्न

printer

टी-20 क्रिकेट विश्व कप: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज होगा फाइनल मुकाबला

टी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्व कप का फाइनल आज अहमदाबाद में मौजूदा चैंपियन भारत और न्यूजीलैंड के बीच 7 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम चौथी बार जबकि न्यूजीलैंड दूसरी बार प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची है।

 

भारत ने रोमांचक सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है।