टी-20 क्रिकेट विश्व कप में, इंग्लैंड ने सुपर-8 के मुकाबले में पाकिस्तान को 2 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में इंग्लैंड ने 165 रनों के लक्ष्य को 8 विकेट खोकर 5 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। कप्तान हैरी ब्रूक ने केवल 51 गेंदों में शानदार 100 रन बनाए, जबकि लियाम डॉसन ने इंग्लैंड के लिए 3 विकेट लिए। इससे पहले, बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों में 63 रन बनाए, जबकि शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट लिए।
News On AIR | फ़रवरी 25, 2026 6:07 पूर्वाह्न
टी-20 क्रिकेट विश्व कप: इंग्लैंड ने सुपर-8 के मुकाबले में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया