टी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्व कप में स्कॉटलैंड और इटली के बीच ग्रुप-सी का मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में जारी है। वहीं जिम्बाब्वे और ओमान के बीच ग्रुप बी का मैच आज कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। ग्रुप-डी में आज दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कनाडा से होगा। यह मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
दक्षिण अफ्रीका 2024 में टी20 विश्व कप में जीत के करीब था लेकिन फाइनल में हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गया। वहीं, कनाडा अपने दूसरे टी20 विश्व कप में नए कप्तान दिलप्रीत बाजवा के नेतृत्व में खेल रहा है, जबकि पूर्व कप्तान निकोलस किर्टन भी टीम का हिस्सा हैं।