गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अनुरोध किया है कि वे देश से टीबी रोग समाप्त करने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता के तहत जेलों और सुधार संस्थानों में क्षय-रोग उन्मूलन के लिए 100-दिन का अभियान शुरू करें। मंत्रालय ने एक पत्र के जरिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जांच शिविर आयोजित करने और सभी जेलों में टीबी रोग से संबधित सूचना, शिक्षा और संचार सामग्री प्रदर्शित करने को कहा है।
Site Admin | जनवरी 9, 2025 1:52 अपराह्न
टीबी रोग समाप्त करने की प्रतिबद्धता के तहत जेलों और सुधार संस्थानों में क्षय-रोग उन्मूलन के लिए 100-दिन का अभियान शुरू करें राज्य: गृह मंत्रालय