मार्च 1, 2025 3:44 अपराह्न

printer

टीबी उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने टीबी उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और उपचार से इस बीमारी को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। राज्यपाल ने इसके लिये जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया।

 

राजभवन में क्षय रोग की रोकथाम और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘‘100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान’’ के तहत टीबी स्क्रीनिंग कैंप में राज्यपाल ने यह बात कही। यह कैंप राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड के तत्वावधान से संपन्न हुआ जिसमें 73 अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों की निःशुल्क जांच की गई।

 

इस दौरान विशेषज्ञों ने टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी।