टिहरी के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिले के जौनपुर विकासखंड के सौंग बांध से प्रभावित रगड़गांव, घुड़सालगांव, खाली डांडा लग्गा सौंदणा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज रगड़गांव में शिविर लगाकर इस संबंध में ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी।
उन्होंने प्रभावित को आश्वासन दिया कि उनकी हर संपत्ति का मूल्यांकन कर उचित मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को भी परियोजना हित में जमीन देने वाले काश्तकारों की हर संभव मदद के निर्देश दिए।