जनवरी 19, 2025 7:31 अपराह्न | TATA | TataMumbaiMarathon

printer

टाटा मुंबई मैराथन का 20वां संस्करण आयोजित, 65 हजार से अधिक धावकों ने लिया भाग

टाटा मुंबई मैराथन का 20वां संस्करण आज आयोजित किया गया जिसमें 65 हजार से अधिक धावकों ने भाग लिया। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से स्पोर्ट्स गन चलाकर मैराथन के ‘एलीट’ भाग को हरी झंडी दिखाई। साथ ही उन्होंने दिव्यांगों के लिए ‘चैंपियंस विद डिसेबिलिटीज’ दौड़ और वरिष्ठ नागरिकों की दौड़ को भी हरी झंडी दिखाई। गीतकार गुलजार ने वरिष्ठ नागरिकों की दौड़ में भाग लिया।

इरीट्रिया के बरहेन टेस्फे ने पुरुषों की दौड़ जीती और केन्या की जॉयस चेपकेमोई टेली महिलाओं की एलीट दौड़ की विजेता रही।

रविवार की दौड़ मुंबई मैराथन के 20वें संस्करण का प्रतीक थी जो विश्व एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रोड रेस इवेंट है। यह सितंबर में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की क्वालीफायर दौड थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला