मार्च 29, 2024 6:42 अपराह्न

printer

टाटानगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए नक्शा तैयार

टाटानगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए नक्शा तैयार कर लिया गया है। चक्रधरपुर रेलवे मंडल के डीआरएम अरुण जे राठौर ने इसे लेकर स्टेशन का निरीक्षण किया। उनके साथ आर्किटेक्चर टीम भी मौजूद रही। इस दौरान डीआरएम ने सारी दिक्कतों को दूर करने और पुनर्वास की सरकार की योजना के मुताबिक सबका पुनर्वास करने को कहा।  दक्षिण पूर्व जोन के रेलवे सीनियर डीसीएम गजराज सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय क्षेत्र में 40 विकास परियोजना का काम शुरू होगा।