मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 10, 2025 9:24 अपराह्न

printer

झारखण्ड सरकार ने रांची के नामकुम में झारखण्ड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण की देखरेख में आईटी टावर विकसित किया

झारखण्ड सरकार ने डिजिटल युग की तरफ कदम बढ़ाते हुए राजधानी रांची के नामकुम में झारखण्ड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण की देखरेख में आईटी टावर विकसित किया है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि यह अत्याधुनिक आईटी टावर ना केवल झारखण्ड की तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करता है, बल्कि राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना की प्रशंसा करते हुए कहा आईटी टावर झारखण्ड के युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार का एक नया द्वार खोलेगा। यह राज्य को तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्र में अग्रणी बनने में मदद करेगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला