मार्च 24, 2024 8:35 अपराह्न

printer

झारखण्ड: राज्य भर में होली के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

राज्य भर में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर होली के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को विशेष निर्देश दिए हैं। इस कड़ी में राजधानी रांची और जमशेदपुर में होली पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ बाइक दस्ते को तैनात किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राज्य भर में पर्व के दौरान माहौल खराब करने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस जवानों को लगातार ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया है। सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के साथ-साथ रैफ, रैप और होमगार्ड के जवानों को सडकों पर तैनात किया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला