मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 13, 2024 8:51 अपराह्न

printer

झारखंड के चार संसदीय क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ

 

झारखंड के चार संसदीय क्षेत्रों में आज मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। खूंटी, लोहरदगा, सिंहभूम और पलामू में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले गये। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार राज्य में करीब 64 फीसदी मतदान की खबर है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने पत्रकारों को बताया कि मतदान सुचारु रूप से हुआ। नक्सल प्रभावित खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम और गढ़वा जिले के बूढ़ा पहाड़ इलाके में भारी मतदान हुआ। लोकतंत्र के उत्सव में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई बूथों पर महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत पुरुषों से ज्यादा रहा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला