जनवरी 30, 2026 1:01 अपराह्न

printer

झारखंड: 69वीं राष्ट्रीय अंडर-17 हॉकी चैंपियनशिप का तीसरा दिन आज, लीग मैच जारी

झारखंड में 69वीं राष्ट्रीय अंडर-17 हॉकी चैंपियनशिप के तीसरे दिन आज लीग मैच खेले जा रहे हैं। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा 27 से 31 जनवरी तक आयोजित इस टूर्नामेंट में लड़कें और लड़कियों की 63 टीमें भाग ले रही हैं।

लड़कों के वर्ग में मेजबान झारखंड ने राजस्थान को छह-शून्‍य से और लड़कियों के वर्ग में केवीएस को आठ-शून्‍य से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, चंडीगढ़, दिल्ली, आंध्रप्रदेश, केरल, ओडिशा, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, पुददुचेरी, मणिपुर, विद्या भारती और गुजरात ने जीत दर्ज की।

वहीं लड़कियों के वर्ग में आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश, ओडिशा, केरल, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, विद्या भारती, मणिपुर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, मिजोरम, दादरा और नगर हवेली तथा बिहार ने जीत हासिल की।