झारखंड में 48 शहरी निकायों के चुनावों के लिए आज 1,309 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हुई। रांची नगर निगम में, सुकुरहुतु के ट्रांसपोर्ट नगर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना चल रही है। राज्य चुनाव आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है। अधिकांश शहरी निकायों के परिणाम देर शाम तक घोषित होने की उम्मीद है, हालांकि अधिक मतदान वाले बड़े नगर निगमों में अंतिम परिणाम कल घोषित किए जा सकते हैं।
9 नगर निगमों, 20 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों सहित 48 शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव 23 फरवरी को हुए थे। इनमें 62% मतदान हुआ था।