झारखंड में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत चार लोकसभा सीटों पर होने वाले मतदान के बाद नामांकन वापसी के बाद 93 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। राज्य की अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने बताया कि छठे चरण में गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर और रांची लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है और उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो गयी है। आज रांची में उन्होंने बताया कि गिरिडीह लोकसभा सीट पर 16, धनबाद पर 25, रांची लोकसभा सीट पर 27 और जमशेदपुर लोकसभा सीट पर 25 उम्मीदवार मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के तहत तीन लोकसभा सीटों के लिए अब तक छह उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।