अप्रैल 26, 2024 7:59 अपराह्न

printer

झारखंड होने वाले लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच की गई

झारखंड में हो रहे लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए आज नामांकन पत्रों की जांच हुई। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के0 रविकुमार ने बताया कि इस चरण में चार लोकसभा सीटों के लिए कुल 65 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया था, जिनमें से 47 वैध पाये गये। उन्होंने बताया कि सिंहभूम लोकसभा सीट के लिए अब 14 लोहरदगा, लोकसभा के लिए 15, पलामू के लिए 11 और खूंटी लोकसभा सीट के लिए 7 प्रत्याशियों का नामांकन का पर्चा सही पाया गया।