दिसम्बर 10, 2024 11:25 पूर्वाह्न

printer

झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में कॉन्ट्रैक्ट पर डॉक्टरों की नियुक्ति पर लगाई रोक

 

झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में कॉन्ट्रैक्ट पर डॉक्टरों की नियुक्ति पर रोक लगा दी है। अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार और झारखंड लोक सेवा आयोग से जवाब मांगा है। अदालत ने पूछा है कि जब सभी पद नियमित नियुक्ति वाले हैं तो कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्ति क्यों की जा रही है। मामले की अगली सुनवाई जनवरी में होगी।