मार्च 21, 2025 12:33 अपराह्न

printer

झारखंड हाईकोर्ट में शिक्षकों के 1033 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई हुई

झारखंड हाईकोर्ट में प्लस टू हाई स्कूलों में शिक्षकों के स्वीकृत 1033 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने मामले में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव को कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 16 अप्रैल को होगी। प्रार्थियों की ओर से इन पदों पर जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने का आदेश देने का आग्रह अदालत से किया है।