झारखंड हाईकोर्ट में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद अर्जुन मुंडा और संजय सेठ सहित 27 भाजपा नेताओं की ओर से धुर्वा थाना में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने का आग्रह करने वाली याचिका की सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई 8 मई को होगी। उल्लेखनीय है कि 11 अप्रैल 2023 को रांची में सचिवालय मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। मामले को लेकर धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
Site Admin | अप्रैल 3, 2024 8:27 अपराह्न
झारखंड हाईकोर्ट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सांसद अर्जुन मुंडा और संजय सेठ सहित 27 भाजपा नेताओं की ओर से धुर्वा थाना में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने का आग्रह करने वाली याचिका की सुनवाई हुई
