झारखंड हाईकोर्ट ने पुलिस कैडर के पदाधिकारियों को होमगार्ड कैडर में कंपनी कमांडर के पद पर तबादला किए जाने के आदेश पर रोक लगा दी है। तत्कालीन पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने 13 सितंबर 2024 को झारखंड के विभिन्न जिलों में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर रामजी कुमार और अन्य पुलिस पदाघिकारियों को होमगार्ड में कंपनी कमांडर के पद पर तबादला किया था, जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गयी है।
अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार को 21 अक्टूबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।