दिसम्बर 16, 2024 8:05 अपराह्न

printer

झारखंड हाईकोर्ट ने ईडी के समन की अवहेलना मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की राहत को बरकरार रखा

झारखंड हाईकोर्ट ने ईडी के समन की अवहेलना मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की राहत को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 16 जनवरी की तिथि निर्धारित की है। अदालत ने अगली सुनवाई तक ईडी को जवाबी हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है।

 

गौरतलब है कि पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने रांची स्थित एमपी-एमएलए की विशेष अदालत के उस आदेश पर रोक लगा दी थी, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सशरीर अदालत में उपस्थित होने को कहा गया था।